लोहारू। सूरजगढ़ फाटक के पास स्थित एक फव्वारा व हार्डवेयर की दुकान के गल्ले से चोर ढाई लाख रुपये चुरा ले गए। चोर रात के समय छत के रास्ते से दुकान में घुसे। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कस्बे के वार्ड-8 निवासी राहुल गर्ग ने बताया कि सूरजगढ़ फाटक पर उनकी हार्डवेयर की दुकान है। 19 जनवरी को वह शाम 7 बजे दुुकान को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे जब दुकान के ताले खोले तो अंदर देखा कि छत पर लगी टीन को तोड़ा गया है। उसके बाद गल्ला चेक किया तो गल्ले में रखे 250000 लाख रुपये नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि रात करीब 2.50 बजे एक लड़का दुकान में घुस कर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि राहुल की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीसीटवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।