फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मालवास कोहाड़ से भिवानी जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार की साइड करने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जूई कलां थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद सुनील का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मालवास कोहाड़ निवासी मोनिका ने बताया कि वह अविवाहित है और वे दो बहन भाई है। उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय सुनील उर्फ मोनू खेतीबाड़ी करता था। उसका पिता पिछले सात से आठ माह से साधु बना हुआ है और घर से बाहर रहता है। उनकी मां प्रमिला घरेलू कार्य करती है। मोनिका ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई सुनील अपनी बाइक से खेत में जा रहा था। जब वह भिवानी रोड पर करीब एक किलोमीटर आगे निकला तो अचानक ही सामने से आ रही कार ने साइड मार दी। हादसे में सुनील की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुनील को उपचार के लिए उसका चाचा रमेश शहर के निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां बनीं हादसों का कारण
झाड़ियों के कारण साइड लगने में दिक्कतें आती है, जिसके कारण अक्सर इस मार्ग पर सड़क हादसे हो रहे है। नागरिक अस्पताल पहुंचे जंगबीर ने बताया कि गांव से भिवानी आने के लिए यह एक मुख्य मार्ग है, जिसके दोनों ओर झाड़ियों और पेड़ उगे हुए हैं। ऐसे में वाहन चालक साइड नहीं ले पाते है वे हादसों के शिकार हो रहे हैं। इस बार पर पहले भी कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव मालवास कोहाड़ में हुए सड़क हादसे में मृतक सुनील की बहन मोनिका की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

- एचसी प्रवेश, जांच अधिकारी, जूई कलां थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें