भिवानी। रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर, वलसाड़-हिसार-वलसाड़ स्पेशल ट्रेन चलाई है।
09603/09604, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल (02 ट्रिप), गाड़ी संख्या 09603, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन 19 व 26 मार्च को (02 ट्रिप) उदयपुर से मंगलवार को 23:00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 07:10 बजे आगमन व 07:20 बजे प्रस्थान कर वीरवार को 03:10 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09604, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल रेल सेवा 21 व 28 मार्च को (02 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से वीरवार को 07:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 01:20 बजे आगमन व 01:30 बजे प्रस्थान कर 09:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, लुधियाना, जालंधर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में दो सेकंड एसी, सात थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकॉनमी, पांच द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डब्बे होंगे।