गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में रोपित किए गए पौधों को गर्मी व लू से बचाने के लिए उस पर
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में रोपित किए गए पौधों को गर्मी व लू से बचाने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन व पीटीआई विनोद पिंकू के सहयोग से चलाया गया।
इस दौरान रोपित किए गए पौधों के आस-पास ईंटों की चहारदीवारी बनाकर उस पर घास डालकर पानी का छिड़काव किया गया। ताकि गर्मी से पौधों को बचाया जा सकें। इस मौके पर पीटीआई विनोद पिंकू ने कहा कि हमें स्वयं के साथ-साथ पेड़-पौधों को भी गर्मी से बचाने के लिए व्यापक प्रबंध करने होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारे द्वारा की गई मेहनत रंग ला सके। कार्यक्रम में अध्यापक मुकेश सांगवान, लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा, नवीन कुमार, विजेंद्र कम्प्यूटर, परवेश कुमारी, महीपाल,बिमला सुदेश, सुमन, रामप्रकाश का विशेष सहयोग रहा। संवाद