भिवानी। नगर परिषद में सामने आए करोड़ों के घोटाले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में भिवानी बचाओ आंदोलन के सदस्यों की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस अधीक्षक ने आंदोलन समिति के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलावा भेजा, मगर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले कार्रवाई, उसके बाद बातचीत होगी। उधर, करोड़ों के जमीन और फर्जी रसीद घोटाले में फंसे नगर परिषद के निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद को हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। उनकी अग्रिम बेल याचिका हाईकोर्ट में भी खारिज हो गई। वहीं, आरोपी मामनचंद की गिरफ्तारी के लिए भिवानी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम तलाश में जुटी हुई है।
नगर परिषद में हुए घोटालों के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे भिवानी बचाओ आंदोलन के प्रधान सुशील वर्मा व अन्य सदस्यों की भूख हड़ताल मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस अधीक्षक भिवानी द्वारा एसएचओ रमेशचंद्र व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के माध्यम से बातचीत का न्योता अनशनस्थल पर भेजा गया। एसएचओ रमेशचंद्र व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ने अनशनकारियों को पुलिस अधीक्षक का संदेश भी दिया कि पुलिस पूरी ईमानदारी से तफतीश में जुटे हैं।
भिवानी बचाओ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुशील वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक भिवानी बचाओ आंदोलन की सभी मांगो को पूरा नही किया जाता, तब हम भूख हड़ताल को लगातार जारी रखेंगे और प्रशासन से बातचीत करने कहीं नहीं जाएंगे।
अनशन के दूसरे दिन भिवानी बचाओ आंदोलन के प्रधान सुशील वर्मा, सुदर्शन जिंदल, इंद्रपाल नंबरदार, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला, सरोज जांगड़ा व बबलू प्रजापति आमरण अनशन पर डटे रहे, जबकि धर्मेंद्र रोहिल्ला भारतीय , अनाज मंडी के प्रधान हनु ान प्रसाद, रोहतश सिंगलहा, नरेश गोयल, नीलम अग्रवाल एक दिन के अनशन पर रहे।
अनशन स्थल पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह ग्रेवाल, लोकदल नेता रामसिंह वर्मा, सुनील कुमार सोरखि, भिवानी रेडीमेड गारमेंट यूनियन के प्रधान संजय बवेजा व उप प्रधान रवि शर्मा, महिला नेता इंदु शर्मा, दलजीत तालु, प्रबीन तंवर, पूर्व पार्षद शीला गोरा, अशोक राघव, चरण सिंह दहिया एडवोकेट, सुनील अत्रि एडवोकेट, तेलू राम नफ़रिया एडवोकेट, सुधीर राठी, सुनील गोलपुरिया, बृजपाल परमार, अशोक शर्मा, मुन्ना रापड़िया, सोनू इंवेरटेरवाला, सरिता नंदा, राजेश डूड़ेजा ने आकर समर्थन दिया और हर सहयोग का आश्वासन दिया
अनशन स्थल पर कार्यकारिणी के सदस्य दलबीर उमरा, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व पार्षद सुशीला पूनिया, दिनेश शर्मा, सुमित शर्मा, मीना जांगड़ा, नीलम अग्रवाल, रमेश वर्मा, मन्नु हरियाणा, संजय चांगिया, सुनिता सरोहा, मुकेश सोनी, रामअवतार ठेकेदार, राकेश लांबा, सिकंदर तंवर तिगड़ना, आदि मौजूद रहे।