फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कोरोना के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना के एक साथ छह नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से सभी मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल नौ सक्रिय मरीज हो गए हैं। सोमवार को कोरोना जांच के लिए 260 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। वहीं जिले के 250 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में 4072 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 4050 स्वस्थ हुए हैं और 13 की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल नौ सक्रिय मरीज हैं, जोकि सभी ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें से सीएचसी धनाना क्षेत्र से एक, सीएचसी मीरान से दो, सीएचसी तोशाम से चार और सीएचसी जमालपुर से दो मरीज है, जिन्हें होमआइसोलेट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें