भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित करवाई जा रही 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग के 13वें दिन भी जारी रही। इस दौरान पहला मैच छोटी काशी स्टार्स व सिवानी चैलेंजर्स के बीच तथा दूसरा मैच कमांडर वारियर्स और दादरी डेविल्स के बीच हुआ।
मैच का शुभारंभ जितेंद्र धारेडू, सेठी धनाना, सचिन जताई, राजेश बामला, प्रदीप गोयल, सिवानी चैलेंजर्स ने टॉस कर करवाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले मैच में सिवानी चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छोटी काशी स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक सुरेंद्र खोकर ने 79 रन बनाए। सिवानी की तरफ से गेंदबाजी में विकास शर्मा ने चार विकेट और सुमी शर्मा ने भी चार विकेट चटकाए। सिवानी चैलेंजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट से मैच जीत लिया। सर्वाधिक अजय राठौर 56 रन बनाए तथा आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। सुमित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे।
शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच कमांडर वारियर्स और दादरी डेविल्स के बीच हुआ। कमांडर वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दादरी डेविल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। सर्वाधिक दिनेश वर्मा ने 48 रन, मनजीत ढुल ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में बिंदु पोस्ला ने 3, मोहित और रोहित ने दो-दो विकेट लिए। कमांडर वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 116 रन ही बना पाई। दादरी डेविल्स ने 35 रन से मैच जीत लिया। मनजीत मैन ऑफ द मैच रहे। इस अवसर पर सुनील, नीटू शेखावत, सतपाल, तेजू निरवाण, बलबीर, रिंकी पंच, अनिल शर्मा, टीटू, कृष्ण तहडिय़ा, शेरा, तनवी, कनक, रोहित, रीतिक, मोहित, दीपक सरपंच, कर्मवीर शर्मा, कपिश, भारत मौजूद रहे।