फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब तोशाम डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी करेगी दुष्कर्म मामले की जांच

Wed, 05 Mar 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले की जांच एसपी के आदेश पर मुख्यालय पर तैनात डीएसपी आर्यन चौधरी के स्थान पर अब तोशाम के डीएसपी दिलीप के नेतृत्व में एसआईटी करेगी। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर इस केस में डीएसपी आर्यन चौधरी के जांच पर असंतोष जताया था।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर बुधवार को लगातार तीसरे दिन जन न्याय मोर्चा का दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी संजीव कुमार, संदीप और राजेश कुमार ने कहा कि केस दर्ज होने के 16 दिन के बाद भी पुलिस प्रशासन ने दुष्कर्म के आरोपी एसआई को गिरफ्तार नहीं किया।
पीड़ित छात्रा के चाचा पर भी पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है, जिसे रद्द किए जाने की मांग की जा रही है। मोर्चा पदाधिकारियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पीड़ित पक्ष की नाराजगी को देखते हुए एसपी ने मुख्यालय पर तैनात डीएसपी आर्यन के स्थान पर तोशाम के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 फरवरी को पीड़ित छात्रा की तरफ से रिश्ते में ताऊ लगने वाले सब इंस्पेक्टर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाकर महिला पुलिस थाना में शिकायत दी थी। वहीं, आरोपी एसआई ने पीड़ित छात्रा के सगे चाचा पर स्वयं की पत्नी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की प्राथमिक उसी थाने में करवाई थी। पीड़ित छात्रा का परिवार इसे बदले की कार्रवाई मानकर इसी झूठी बता रहा है। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें