फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों के विरोध को देखते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ने धरना कमेटी की मांगों का किया समर्थन

विज्ञापन
गांव प्रेमनगर में यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत करते हिसार के सांसद बृजे? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर के धरने की विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्षरत लोगों के विरोध को देखते हुए यूनिवर्सिटी में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंचे हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को गांव वासियों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। सांसद ने जनहित में धरने की मांगों को समर्थन देने और पूरा करवाने के लिए स्वयं धरने पर बैठकर सभी मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

सांसद ने सभी मांगों को संसद सदन, विधानसभा सदन, मुख्यमंत्री व सीबीएलयू के वीसी के अलग-अलग स्तर पर पूरा करवाने का वादा किया। इसके बाद ही सांसद को अंदर जाने दिया। धरना कमेटी के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि सीबीएलयू की नौकरियों एवं शैक्षणिक सीटों में आरक्षण और 2-2 सीटों के रिजर्वेशन एवं लाइब्रेरी व स्टेडियम मेें गांव के लोगों के लिए रियायतें, दीवार को हटाने की मांगों को पूरा करवाने की मांग की। सांसद ने सभी मांगों को पूरा करवाने का वादा किया। ग्रामीणों ने कहा कि इसी प्रकार प्रतियोगिता के 8 व 9 मार्च को भी जो राजनेता आएंगे उनका विरोध किया जाएगा। जब तक धरने की मांगों पर वादा नहीं होगा, तब तक धरने पर बैठेंगे और किसी राजनेता को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। धरने पर धनाना से कुलदीप फौजी, राज सिंह, मित्ताथल से अशोक सिवाच, विरेंद्र किरोड़ी, तिगड़ाना से दीपा तंवर, सुरेश फौजी, कैप्टन कलम सिंह, सरपंच संदीप, सरपंच विजेंद्र, राजेंद्र, संजय नंबरदार, अशोक, राजकुमार, जयसिंह, कमल, कोकी, माधू, कर्मबीर, जसविंद्र, मोनू, ईश्वर, मनीष नंबरदार, हरभज, मांडू, राजकुमार, बलवान, राजेश बूरा, सोमबीर बूरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें