कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए लोहारू के साथ लगते राजस्थान के पीपली बॉर्डर पर राजस्थान बॉर्डर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जहां से हरियाणा के सभी वाहनों को वापिस लौटाया जा रहा है।
बता दें कि लोहारू से राजस्थान की ओर जाने वाले पिलानी और सूरजगढ़ के दोनों सड़क मार्गाें के पीपली और पिलोद दोनों ही नाकों पर राजस्थान पुलिस कड़ा पहरा लगा दिया। हालांकि रोडवेज बसें के साथ साथ निजी बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पहले से ही रोक लगाने के बाद अब राजस्थान के इन दोनों नाकों पर जाने वाले हरियाणा के सभी वाहनों को वापिस लौटाया जा रहा है तथा राजस्थान में पूर्णतया नो एंट्री कर दी गई है। शहर के अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है। यहीं नहीं लोगों से अति आवश्यक कार्य की स्थिति में ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।