फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने आज सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर गर्मी के बावजूद ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बाद में देवीलाल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन को स्थानीय लोगों, किसान यूनियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का भी भरपूर समर्थन मिला।
विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड प्रधान डॉ. सुरेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने धरनास्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से कच्ची नौकरी और शोषण का सामना कर रहे हैं। कर्मचारी कोई नई मांग नहीं कर रहे बल्कि सरकार द्वारा की गई घोषणाओं और वादों को लागू करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें