फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीरण में सघन स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Fri, 22 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बीरण में वीरवार को 7 दिवसीय सघन स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई जो कि 27 मई तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में वीरवार को ग्राम पंचायत बीरण में सरपंच सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह अभियान 21 मई से 27 मई तक चलाया जाएगा। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सरपंच सुल्तान सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा शुरू किया गया यह 7 दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान हमारे गांव की सूरत बदलने के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
उन्होंने बताया कि वीरवार से शुरू हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 22 मई को घर-घर जाकर संपर्क और जागरूकता, 23 मई को कचरा हॉटस्पॉट की पहचान और मैपिंग, 24 को कचरे का स्रोत पर पृथक्कीकरण और क्षमता निर्माण, 25 को घर-घर से कचरा संग्रहण और नियमों का प्रवर्तन, 26 को विशेष सफाई अभियान और बुनियादी ढांचा योजना तथा 27 मई को सामुदायिक अभियान और अनुपालन की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें