फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए: भिवानी खंड में 2134 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 127 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
134-ए के तहत आयोजित परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी।संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नियम 134ए के तहत निजी विद्यालयों में गरीब बच्चों के कक्षा दूसरी से नौंवी कक्षा में मुफ्त दाखिला के लिए रविवार को मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। भिवानी खंड में 2261 परीक्षार्थियों में से 2134 परीक्षार्थी ही परीक्षा में प्रविष्ट हुए, जबकि 127 विद्यार्थी नदारद रहे। तोशाम खंड में 178 बच्चों में से 142 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 36 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। बवानीखेड़ा में 281 विद्यार्थियों में 248 ने परीक्षा दी जबकि 33 अनुपस्थित रहे। बहल खंड में भी 75 विद्यार्थियों में से 63 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 12 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। नियम 134ए की असेसमेंट परीक्षा को लेकर ब्लॉक स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर विद्यार्थियों को रोल नंबर के हिसाब से प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

नियम 134ए की परीक्षा दिलाने के लिए रविवार को परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के साथ अभिभावकों की भी काफी भीड़ जुटी। अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र में अंदर बैठाकर बाहर उनके परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करने करीब तीन घंटे तक बैठे रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की टीमें भी पहुंची वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने भी परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नामी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए मारामारी
नियम 134ए की परीक्षा देने पहुंचे अधिकतर बच्चों ने अपना नामी स्कूलों में मुफ्त दाखिला के लिए आवेदन किया हुआ है। जबकि नामी स्कूलों में नियम 134ए के तहत पहले से ही काफी कम सीटें खाली हैं। निजी स्कूलों ने अपनी वेकेंसी में सात से आठ सीटें ही दर्शाई हैं, जबकि दाखिला के लिए सैकड़ों विद्यार्थी लाइन में खड़े हैं। नियम 134ए के तहत भिवानी ब्लाक में सबसे अधिक बच्चों ने आवेदन किया है, जबकि अन्य खंडों में दाखिलों के लिए काफी कम बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

निदेशालय से अलाट किए जाएंगे विद्यालय
इस बार नियम 134ए के तहत दाखिला के लिए बच्चों के असेसमेंट परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार उनकी मेरिट सूची तैयार होगी। ये मेरिट सूची मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा ही तैयार की जाएगी और निदेशालय से ही सीधे बच्चे को संबंधित निजी स्कूल दाखिले के लिए अलॉट किया जाएगा। स्कूल अलॉट का मैसेज भी अभिभावक के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा जाएगा। जिसके बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित विद्यालय से अभिभावक बच्चे को लेकर संपर्क साधेंगे।
वर्जन::
नियम 134ए के तहत असेसमेंट की परीक्षा में अधिकतर विद्यार्थी पहुंचे हैं। विद्यार्थियों के रिजल्ट निदेशालय स्तर पर तैयार होगा और वहीं से उन्हें स्कूल अलॉट किया जाएगा। जिसके बाद संबंधित विद्यालय में निर्धारित तिथि तक बच्चे का दाखिला करना होगा। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। - रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें