फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर 63 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजनेस में मोटा मुनाफा कमाने और रुपये के बदले प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर भिवानी जिले के बामला निवासी विकास से करीब 63 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विकास की शिकायत पर महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास ने बताया कि झज्जर जिले के सेहलंगा निवासी मीर सिंह ने उससे जान-पहचान बढ़ाई। आरोप है कि मीर सिंह ने कारोबार में हर महीने 10 से 13 प्रतिशत तक रिटर्न का भरोसा दिया।
आरोप है कि आरोपियों ने जयपुर, भिवाड़ी, बुहाना, हिसार, रेवाड़ी और गुरुग्राम में संपत्तियां होने की बात कही। साथ ही रेवाड़ी और हिसार में शेयर ट्रेडिंग के दफ्तर चलाने का दावा भी किया। मंजीत यादव ने भी उसे महेंद्रगढ़ में अपनी प्रॉपर्टी दिखाकर कारोबार से संपत्ति खड़ी करने की बात कही।
विज्ञापन

विकास के अनुसार उसने वर्ष 2021 से 2024 के बीच अलग-अलग समय पर महेंद्रगढ़ में आरोपियों को करीब 63 लाख रुपये दिए। जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोप है कि उसे चेक थमा दिए गए, जिन्हें उसने धोखाधड़ी का हिस्सा बताया। पुलिस ने मीर सिंह, आशुतोष, राकेश और मंजीत यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच नारनौल की आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें