फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेल जनसंवाद में यात्रियों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों व रेल कर्मियों की समस्याएं सुनते प्रतिनि​धि।
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से मंगलवार को भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत रेल जनसंवाद आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों, आमजन और रेलकर्मियों की समस्याएं जानना तथा यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव लेना रहा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और निर्माण निरीक्षक की मौजूदगी में यात्रियों व रेलकर्मियों से मिली समस्याओं और सुझावों को दर्ज किया गया। यात्रियों ने उत्साह से भाग लेते हुए स्टेशन की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और अन्य संबंधित विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के जरिए उन्हें अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला। रेलवे के ऐसे संवाद कार्यक्रम यात्रियों की अपेक्षाएं समझने, समस्याओं के समाधान और सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें