फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण शुरू, डेढ़ साल के लिए बंद हुआ भिवानी-महम मुख्य मार्ग

विज्ञापन
महम रोड स्थित गांव कालुवास के पास पुल निर्माण को लेकर विभाग द्वारा लगाया रास्ता बंद का संकेतक। सं - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप रेलवे ऊपरगामी पुल निर्माण का काम शुरू हो गया है। पुल निर्माण की वजह से भिवानी-महम मुख्य मार्ग भी कालुवास से बंद हो गया है। ये रास्ता अब आगामी डेढ़ साल तक बंद रहेगा। भिवानी से महम जाने वाले वाहनों को करीब सात किलोमीटर का अधिक रास्ता नापना पड़ेगा। गांव कालुवास मोड़ से ही ट्रैफिक पुलिस ने महम जाने का रुट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

अब भिवानी से महम की तरफ जाने वाले वाहनों को कालुवास से वाया गुजरानी और मिताथल होते हुए वापस गुजरानी पुलिस चौकी के समीप ही महम मुख्य मार्ग पर आना पड़ेगा। गुरु नानक देव कंस्ट्रेक्शन इंजीनियरिंग सर्विसिज ने पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। करीब 16 करोड़ की लागत से 825 मीटर लंबा और साढ़े आठ मीटर चौड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। पुल निर्माण से करीब डेढ़ लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा।
जनवरी 2020 में बीएंडआर विभाग ने गुरु नानक देव कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग सर्विसिज को काम अलॉट किया था। कंपनी ने कोविड-19 की वजह से अपना निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं किया। जबकि ये काम फरवरी 2020 में ही शुरू होना था। कंपनी को दो साल के अंदर रेलवे पुल का निर्माण कार्य भी पूरा करना है। करीब तीन साल पहले पुल निर्माण की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन

यहां से बदला भिवानी से महम जाने का रूट
भिवानी से महम वाया चंडीगढ़ तक जाने वाले वाहनों के लिए गांव कालुवास रेलवे फाटक से पहले गुजरानी मोड़ से रूट डायवर्ट कर दिया है। वाहन गुजरानी, घुसकानी होते हुए गुजरानी पुलिस चौकी के समीप वापस महम रोड पर आएंगे। इससे वाहनों को करीब सात किलोमीटर का अतिरिक्त दूरी का सफर भी तय करना पड़ेगा। जिसमें आधा घंटे का समय भी अधिक लगेगा, क्योंकि ये ग्रामीण रूट के संपर्क मार्ग हैं, जबकि महम-भिवानी स्टेट हाइवे है। भिवानी-महम मार्ग पर चंडीगढ़ सहित करीब 35 से 40 हजार वाहनों का रोजाना आवागमन रहता है। जबकि आसपास के सात मुख्य गांवों की आबादी का इसी रास्ते से आवागमन होता है।
साढ़े आठ मीटर चौड़ा बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
भिवानी-महम मुख्य मार्ग की दौड़ाई करीब सात मीटर है, लेकिन इस मार्ग पर कालुवास रेलवे फाटक पर साढ़े आठ मीटर चौड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यानी सड़क की चौड़ाई से डेढ़ मीटर अधिक चौड़ाई का डिजाइन तैयार किया गया है। रेलवे हवाई पट्टी की तरफ रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई 405 मीटर होगी, जबकि गांव कालुवास भिवानी की तरफ ओवरब्रिज की लंबाई 420 मीटर होगी। रेलवे का टॉप सेक्शन रेलवे विभाग द्वारा निर्माण कराया जाएगा।
वर्जन:::
गुरु नानक देव कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम आरंभ कर दिया है। पुल निर्माण की वजह से रास्ता बंद किया है। इसके लिए रूट भी बदला गया है। पुल निर्माण की अवधि करीब दो साल की है। रास्ता करीब डेढ़ साल तक बंद रहेगा।
- कृष्ण कुमार कार्यकारी अभियंता बीएंडआर विभाग।

महम रोड स्थित गांव कालुवास के पास से रोड डायवर्ट करवा वाया गुजरानी से वाहनों को निकलवाते पुलिसकर?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें