फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, पहले दिन 30 फीसदी रही उपस्थिति

विज्ञापन
लंबे समय के बाद स्कूल जाते हुए बच्चे। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। छठी से 12वीं कक्षा के बाद बुधवार से तीन से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे भी स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूल खुलने के पहले दिन इन कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति कम रही। महज 30 फीसदी ही बच्चे स्कूलों में पहुंचे। जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग और तापमान मापने के बाद ही प्रवेश मिला। अधिकांश अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर असमंजस की स्थिति रही। वहीं कुछ मेडिकल सर्टिफिकेट के फेर में अस्पताल के चक्कर लगाते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन लगा था, जो करीब छह माह तक रहा। अनलॉक की प्रक्रिया में पहले दिसंबर माह में 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल आने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद पिछले दिनों छठी से आठवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई। अब बुधवार से तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुल गए हैं।
बुधवार सुबह अधिकतर जगह अभिभावक ही बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे तो कुछ जगह बच्चें टोलियों में आते नजर आए। स्कूलों में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। तापमान भी मापा गया। अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू नहीं हो पाई। उनके यहां वीरवार से बच्चों के यहां आने की संभावनाएं है। वहीं बच्चों के अभिभावक बच्चों की मेडिकल जांच कराने के फेर में भी उलझे रहे।
विज्ञापन

एक बच्चा पॉजिटिव तो 10 दिन की छुट्टी, एक से ज्यादा मिले तो पूरी क्लास की 10 दिन छुट्टी
तीसरी से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं शुरू किए जाने के साथ ही कुछ नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है। जिसमें सबसे प्रमुख बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने पर व्यवस्थाएं। अगर किसी क्लास में एक बच्चा पॉजिटिव आता है तो उसे 10 दिन के लिए छुट्टी पर भेजा जाएगा। यदि एक से अधिक बच्चे पॉजिटिव आते है तो पूरी क्लास की 10 दिन के लिए छुट्टी कर दी जाएगी।
वर्जन-
पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम ही रही है। कुछ पांच प्रतिशत आए तो कुछ जगह 40प्रतिशत। औसतन 30 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे है। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। अब नई गाइडलाइंस आई है। यदि कोई बच्चा पॉजिटिव आता है, तो उसकी 10 दिन के लिए छुट्टी की जाएगी। एक क्लास में एक से अधिक बच्चे पॉजिटिव आने पर पूरी क्लास की 10 दिन के लिए छुट्टी की जाएगी।
विज्ञापन

- तकदीक सिंह ग्रेवाल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें