फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की रोक हटे डेढ़ महीना बीता, नहीं हुआ शहर के छह मार्गों का निर्माण

विज्ञापन
भिवानी के नया बस स्टैंड के सामने एनएचएआई की उखड़ी सड़क पर जमा पानी व गडढे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर के सात प्रमुख मार्गों को खस्ताहाल होने के कारण अक्तूबर-नवंबर माह में निर्माण के लिए उखाड़ा गया था। इनमें कहीं सीमेंटेड सड़क थी तो कहीं तारकोल-कंकरीट की। निर्माण के लिए सड़कें उखाड़ी तो लोगों के चेहरों पर खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलने की खुशी दिखी। मगर एनजीटी की ऐसी रोक लगी कि सड़कों के निर्माण पर ही ब्रेक लग गए। हालांकि एनजीटी की रोक हटे अब डेढ़ महीना बीतने को है, बावजूद इसके सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब पहले से भी ज्यादा खस्ताहाल मार्ग से लोग गुजरने को मजबूर हैं। हर रोज हादसे हो रहे हैं और लोग रोष जता रहे लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे। जिम्मेदार अधिकारियों का एक ही जवाब है कि जल्द ही निर्माण करेंगे मगर कब यह कोई नहीं बता रहा।
विज्ञापन

पहले चुनावों के कारण आचार संहित लोगों के लिए परेशानी बनी तो फिर एनजीटी की ओर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण रोक। अब न आचार संहिता लागू है और न ही एनजीटी की ओर से रोक है। बावजूद इसके विभागों की लचर कार्रवाई के कारण लाखों लोगों को हर रोज परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
हादसों का हाईवे बना नेशनल हाईवे
नेशनल हाईवे 709 ई शहर के बीच से गुजरता है। बस स्टैंड से अनाजमंडी ओवरब्रिज तक के करीब पांच किलोमीटर तक मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। दादरी गेट, हनुमान गेट क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे बने है। रोहतक गेट से बस स्टैंड तक का एक साइड का हिस्सा नवंबर में दीवाली से पहले बनाया था मगर उसमें भी अब बड़े-बड़े गड्ढे बने है। इन गड्ढों के कारण हर रोज हादसे हो रहे है।
विज्ञापन

रोष जताया, रोड जाम किया, भूख हड़ताल की मगर सड़क नहीं बनी
खस्ताहाल सड़कों का निर्माण रुकने से लोगों में रोष है। सेक्टर 13 मोड़ से महम रोड तक का मार्ग नहीं बनने पर सेक्टर वासी व आसपास की अन्य कॉलोनियों के लोग रोष जता चुके हैं। रोड जाम भी कर चुके हैं। वहीं खस्ताहाल नेशनल हाईवे मार्ग के निर्माण के लिए विभिन्न संगठनों के लोग दो दफा हड़ताल, धरना, भूख हड़ताल तक कर चुके है। बावजूद इसके सिर्फ आश्वासन ही मिले, अभी तक भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
इन मुख्य मार्गों का रुका है काम
- सेक्टर 13 मोड़ हांसी रोड से भगत सिंह चौक होते हुए महम रोड तक करीब ढाई किलो मार्ग
- भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन तक करीब ढाई किलोमीटर मार्ग
- पुराना बस स्टैंड से कोर्ट परिसर तक का मार्ग
- काठमंडी से कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक तक का मार्ग
- वैश्य कॉलेज के पास तोशाम बाईपास ओवरब्रिज से बापोड़ा मार्ग तोशाम बाईपास तक के मार्ग को फोरलेन करना
- बस स्टैंड से अनाजमंडी ओवरब्रिज तक के खस्ताहाल करीब पांच किलोमीटर खस्ताहाल मार्ग पर तारकोल-कंकरीट की एक लेयर बिछा इसे दुरुस्त किया जाना है।
मौसम साफ होने के बाद ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो पाएगा। पहले तो ये काम एनजीटी के आदेशों की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था। अब मौसम खुलने के बाद फिर से काम शुरू कराया जाएगा।
- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएचएआई रोहतक मंडल।
पहले तो एनजीटी द्वारा काम पर रोक लगाई गई थी और अब मौसम खराब व तापमान काफी गिरने की वजह से फिलहाल काम बंद है। 15 फरवरी के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। सड़क निर्माण के बाद तीन साल तक सड़क की वारंटी भी निर्माण एजेंसी द्वारा निर्धारित की गई है।
- सुरेंद्र सांगवान, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद भिवानी।
तोशाम रोड ओवरब्रिज से बापोड़ा मोड़ तक के मार्ग को बनाया जाएगा। इसे डबल रोड बनाया जाएगा। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं मिली है, क्योंकि कुछ पेड़ों की भी कटाई होगी। एनओसी मिलने के बाद इस मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें