फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश अब गैंगवार में बदली: बदमाशों ने दूसरी बार किया हरिया की हत्या का प्रयास, ये था भिवानी का रवि मर्डर मामला

Tue, 28 Nov 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

आरोप था कि उस समय रवि ने हरिया की टांग तोड़ दी थी। उस पर थूका भी था। इसी का बदला लेने के लिए हरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में बैठे रवि के साथ मारपीट कर उसका गाड़ी में अपहरण किया था और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
हरिया का गोली मारते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैर तोड़ने का बदला लेने से शुरू हुई जिम ट्रेनर रवि और हरिकिशन उर्फ हरिया की रंजिश अब गैंगवार में बदल गई है। हरिया पर दूसरी दफा हत्या की कोशिश हुई है। पहली कोशिश पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई थी, क्योंकि हरिया की हत्या की साजिश रचने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गाें को अगस्त में ही भिवानी पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ काबू किया था।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में हुआ था खुलासा
पुलिस पूछताछ में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर सचिन के कहने पर हरिया को मारने की बात का खुलासा किया था। सचिन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने के चलते जेल में बंद था। रवि की हत्या का बदला लेने के लिए ही सचिन ने आरोपियों को हथियार मुहैया कराए थे।

हमले में हरिया तीन गोलियां लगीं
तोशाम बाईपास डाबर कॉलोनी निवासी हरिकिशन उर्फ हरिया जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। सोमवार सुबह नौ बजे अचानक ही बदमाशों घर के बाहर बैठे हरिया पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां बरसा दीं। इस हमले में उसे तीन गोलियां लगीं। इसके बाद परिजन पहले भिवानी और फिर रोहतक के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। भिवानी पुलिस भी घायल हरिया का बयान लेने रोहतक पहुंची। 
विज्ञापन


भिवानी की दुर्गा कॉलोनी निवासी जिम ट्रेनर रवि की जनवरी 2022 में अपहरण के बाद हत्या हुई थी। इसमें भिवानी पुलिस ने हरिकिशन उर्फ हरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि हरिकिशन उर्फ हरिया के साथ रवि का 2015 में झगड़ा हुआ था।

आरोप था कि उस समय रवि ने हरिया की टांग तोड़ दी थी। उस पर थूका भी था। इसी का बदला लेने के लिए हरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में बैठे रवि के साथ मारपीट कर उसका गाड़ी में अपहरण किया था और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी। रवि को डंडों, चाकू और बर्फ तोड़ने वाले सूए व हुक्के की टंकी से भी पीटा था। बचाव में आए सौरभ की भी धुनाई की थी। इसके बाद रवि को गाड़ी में डालकर लोहानी के समीप मारपीट के बाद बेसुध हालत में फेंक गए थे। रवि की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सचिन पर दर्ज हैं कई केस
हरिया पर हत्या प्रयास मामले में संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर गांव बोहल निवासी सचिन पर डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट, हत्या, हत्या प्रयास, पुलिस टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी देने सहित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अगस्त में भी हरिया की हत्या की रच रहे थे पांच बदमाश साजिश
14 अगस्त को भिवानी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गों को पकड़ा था। उनसे भारी मात्रा में हथियार भी पुलिस को बरामद हुए थे। पुलिस ने इन्हें सूई बलियाली मार्ग पर शराब ठेके के पास से काबू किया था। पुलिस पूछताछ में ही उन्होंने हरिया की हत्या की साजिश की बात उगली थी।

जांच अधिकारी के अनुसार
मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। पुलिस की विभिन्न टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। मौके से पुलिस की फॉरेंसिक डॉक्टर की टीम ने गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा। -विद्यानंद, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें