फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायत चुनाव कराने वाले कर्मचारियों को एक साल से चुनावी मेहनताने का इंतजार

Mon, 27 Nov 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बीते साल नवंबर में हुए पंचायत चुनाव में काम करने वाले हजारों कर्मचारी अब भी चुनाव ड्यूटी मेहनताने के इंतजार में हैं। गत दो नवंबर को चुनाव को पूरा एक साल का समय हो गया है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण अब तक चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग में चुनाव ड्यूटी मेहनताना देने की गुजारिश करने के लिए आने वाले कर्मचारियों को बजट न होने और आला अधिकारियों का हवाला दे वापस भेज दिया जाता है। विभाग की लेटलतीफी के कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ा है, जिसके कारण चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारी द्वारा सीएम विंडो के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को शिकायत भेज चुनाव ड्यूटी मेहनताना दिए जाने की गुहार कर रहे हैं।
कस्बा बवानीखेड़ा के बिजली घर में कार्यरत गांव तालू निवासी लाइनमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल नवंबर माह में हुए पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी गांव राजपुरा खरकड़ी में पोलिंग पार्टी के रूप में लगाई गई थी। इसका मेहनताना उन्हें आज तक विभाग द्वारा नहीं दिया गया है। इसके लिए वो बहुत बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ नहीं मिला है। इस बारे में वह सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सीएम विंडो के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन सीएम विंडो के जवाब में भी आला अधिकारियों द्वारा बजट न होने का हवाला दे चुनाव आयोग को अवगत करवाने का आश्वासन ही दिया गया है। वहीं शिकायत के कई माह बीत जाने के बाद भी पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के हाथ खाली है।
विज्ञापन


पंचायत चुनावों में चुनावी ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का कुछ बजट चुनाव आयोग से लंबित था। अब सवा आठ लाख का बजट चुनाव आयोग से आ चुका है। संबंधित चुनावी ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों में पंचायत विभाग से वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-रवींद्र दलाल, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें