भिवानी। हांसी रोड तिगड़ाना मोड़ स्थित अजमेर अखाड़ा में रविवार को जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर के महिला व पुरुष पहलवानों ने दंगल में अपना दमखम दिखाया। सब जूनियर फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के लिए खूब दाव-पेंच आजमाए।
सब जूनियर चैंपियनशिप में पहलवानों के बीच कांटे के मुकाबले हुए। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. सुरेश मलिक व कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि विजेता पहलवान गुरुग्राम के दौलताबाद में 26 से 28 फरवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रेमी भी अखाड़ा में पहुंचे वहीं पहलवानों को एक दूसरे को पटखनी के साथ ही दर्शकों का जोश भी बढ़ रहा था। इस मौके पर भिवानी कुश्ती संघ के प्रधान सूरज प्रकाश व सचिव डॉ. सुरेश मलिक, खेल छात्रावास के पूर्व इंचार्ज वृषभान मौजूद थे।
लड़कियों में विजेता
फ्री स्टाइल लड़कियों की 40 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा भिवानी प्रथम, साक्षी भिवानी द्वितीय, 43 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा धारेडू प्रथम रही। 46 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति मानहेरू प्रथम, काजल मिताथल द्वितीय, 47 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया धारेडू प्रथम, अंकिता बड़ाला द्वितीय रही। 53 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ढांगर प्रथम, अंजू संडवा द्वितीय रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग में कल्पना लोहानी ने प्रथम, अनुराधा भिवानी ने द्वितीय स्थान पाया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित बागनवाला प्रथम, अनु धारेडू द्वितीय रही। 65 किलोग्राम भार वर्ग में तनु बामला प्रथम रही।
लड़कों में विजेता
जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती लड़कों के फ्री स्टाइल 45 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में दीपक लोहानी प्रथम, उमेश हेतमपुरा द्वितीय, 48 किलोग्राम भार वर्ग में हरीश भिवानी प्रथम, समेर सांगा द्वितीय, 51 किलोग्राम भार वर्ग में ललित बामला प्रथम, रवि सिवाड़ा द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरीश धारेडू प्रथम, गौतम भिवानी द्वितीय, 60 किलोग्राम भार वर्ग में कमल धारेडू प्रथम, रोहित तोशाम द्वितीय, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित सिवाड़ा प्रथम, हरीश द्वितीय, 71 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल कालुवास प्रथम, कपिल भिवानी द्वितीय, 80 किलोग्राम भार वर्ग में अनिरुद्ध सांगा प्रथम, नितिन ढांगर द्वितीय, 92 किलोग्राम भार वर्ग में मोनू बामला प्रथम, अनिरुद्ध सांगा द्वितीय, 110 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष सिवानी प्रथम, विक्रांत मानहेरू द्वितीय रहा।
ये रहे ग्रीको कुश्ती मुकाबले में विजेता
सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशीप के ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती मुकाबले के 45 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक सांगा प्रथम, गगन मंढाणा द्वितीय, 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु मंढाणा प्रथम, 51 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन भिवानी प्रथम, निशांत मानहेरू द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम भिवानी प्रथम, साहिल धारेडू द्वितीय, 60 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष धारेडू प्रथम, उमेश मानहेरू द्वितीय, 65 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज भिवानी प्रथम, 71 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश सांगा प्रथम, प्रियांशु मानहेरू द्वितीय, 80 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल मानहेरू प्रथम, जतिन भिवानी द्वितीय, 92 किलोग्राम में विक्रांत मानहेरू प्रथम, 110 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित बामला प्रथम रहा।
ये रहे मौजूद
जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती कोच भूपेंद्र सिंह, सीबीएलयू के एचओडी डॉ. सुरेश मलिक, श्यामसुंदर कोच, कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा, सुरेश ग्रेवाल कोच, पूनम बामल कुश्ती कोच, रवींद्र कुमार कुश्ती कोच, रणदीप कुश्ती कोच, अजमेर पहलवान, हेमंत कोच, अमरपाल, राकेश सांगा का अहम योगदान रहा।
जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशीप में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को चित करने की कोशिश करत?- फोटो : Bhiwani