सिटी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिटी पुलिस की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास दो अवैध पिस्तौल बरामद की है।
सिटी थाना की जैन पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार की टीम ने पुरानी अनाज मंडी की तरफ से आ रहे एक युवक को जांच के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान हालु बाजार वासी पीयूष उर्फ बच्ची के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ वहीं आरोपी ने बताया कि एक अवैध पिस्तौल उसके घर पर रखा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से अवैध पिस्तौल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की और अवैध हथियार बेचने के मामले में महेंद्र वासी डाबर कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महेंद्र ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर मध्य प्रदेश वासी एक व्यक्ति से हुई थी। जिससे उसने ये दोनों अवैध हथियार खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।