फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में शोध पत्र लेखन कार्यशाला

Fri, 07 Mar 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग ने शोध पत्र कैसे लिखें पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अगुवाई एवं कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और महत्वाकांक्षी शोधकर्ताओं के बीच शोध और अकादमिक लेखन कौशल को बढ़ाना था। कार्यशाला में शोध पत्र लेखन के विभिन्न पहलुओं पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसमें पेपर की संरचना, उपयुक्त पत्रिकाओं का चयन और नैतिक शोध प्रथाओं का पालन करना शामिल है। सत्र का उद्घाटन प्रो. एसके सिन्हा ने किया। सत्र के दौरान, प्रतिभागियों को शोध पत्र लेखन के प्रमुख तत्वों से परिचित कराया गया
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सीबीएलयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में सम्पन्न अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव में सफलता हासिल की। टीम के साथ गई डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सोनल शेखावत ने बताया कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने स्किट, फोटोग्राफी और एलोकेशन में प्रतिभागिता करते हुए तीनों ही विधाओं में पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी में द्वितीय, स्किट में तृतीय और एलोकेशन में पंचम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें