फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में हुआ होली महोत्सव

Fri, 07 Mar 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में होली मनातीं छात्राएं। 
विज्ञापन
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में होली महोत्सव हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने हर्बल रंगों के साथ होली मनाई। इस दौरान छात्राओं ने प्राकृतिक व हर्बल रंगों का प्रयोग करते हुए संगीत के साथ नृत्य किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. त्रिलोक चंद ने बताया कि यह त्योहार एक राष्ट्रीय पर्व है। इससे भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ और प्राचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


आदर्श महिला महाविद्यालय में हुआ होली मिलन समारोह

भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की होली से संबंधित भजन गाए। गृह विज्ञान विभाग की ओर से होली व्यंजन प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक होली पकवानों जैसे गुजिया, मालपुआ, दही वड़ा की विविधता प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यंजन बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की छात्राओं ने फूड स्टाल लगाई। इसमें गोलगप्पे, स्वीट कॉर्न, दही पापड़ी, गुजिया प्रमुख रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने कृष्ण भक्तिमय गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक सौहार्द और आपसी मेलजोल बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम बताया। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग एवं एथिकल सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें