फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत: नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी अब मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट

Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में माइनर ओटी कक्ष के बाहर लगा नोटिस। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल में संचालित माइनर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को अब पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माइनर ओटी को मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 172 में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

माइनर ओटी में रोजाना 80 से 100 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां पर इंजेक्शन, मलहम पट्टी, टांके लगाना, घाव की ड्रेसिंग जैसे उपचार किए जाते हैं। पहले ये सुविधा नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 38 में दी जा रही थी, लेकिन अब मरीजों की सहूलियत के अनुसार इसे मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज का औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ, लेकिन अधिकांश ओपीडी सेवाएं पहले ही नए भवन में शुरू कर दी गई हैं। सिर्फ डेंटल ओपीडी को छोड़कर सभी ओपीडी सेवाएं मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

अब तक प्राथमिक उपचार के लिए मरीजों को दो जगह भटकना पड़ता था—ओपीडी के लिए मेडिकल कॉलेज और टांके-पट्टी जैसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल। लेकिन माइनर ओटी के स्थानांतरण से मरीजों को एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सेवाएं मिलने लगेंगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की माइनर ओटी में मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं
त्वचा की बायोप्सी
घाव की ड्रेसिंग
टांके लगाना
छोटे-मोटे फ्रैक्चर का प्राथमिक इलाज
इंजेक्शन और मलहम पट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें