फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रवींद्र सांगवान बने दवा विक्रेता यूनियन के प्रधान

Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। सदस्यों की कारोबारी समस्याओं को सुलझाने के लिए बुधवार को भिवानी रोड स्थित एक होटल में स्थानीय दवा विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें रविंद्र सांगवान प्रधान, सोमबीर श्योराण उपप्रधान और कपूर सिंह पूनिया सचिव चुने गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेदपाल घडवाल ने दवा विक्रेताओं को दवा विभाग के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

रवींद्र ने बताया कि हिसार जोन के वरिष्ठ दवा अधिकारी रमन श्योराण और भिवानी के डीसीओ सुरेंद्र कुमार ने 16 जनवरी को सिवानी में औषधि विभाग के नए नियमों के बारे में बताया था। यूनियन के सभी सदस्यों को उन सभी नियमों का पालन करना है।
अधिकारियों के निर्देशानुसार कोई भी सदस्य प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री न करें। दुकानों को साफ रखें। दुकानों में सीसीटीवी लगवाएं। सदस्यों से कहा गया कि वे अपने मोबाइल फोन में साथी एप डाउनलोड कर उसमें जरूरी जानकारी दर्ज करें।
विज्ञापन


नए पदाधिकारियों ने यूनियन के सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वे यूनियन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। किसी भी सदस्य के समक्ष आई परेशानी को हल करने का प्रयास करेंगे। यूनियन की बैठक हर महीने होगी और यूनियन के सदस्यों का एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया जाएगा ताकि दवा बिक्री संबंधी नए नियमों और जानकारियों को साझा किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें