फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: बवानीखेड़ा में कांग्रेस को थोड़ी राहत, एक मंच पर आए रामकिशन फौजी और प्रदीप नरवाल

Mon, 16 Sep 2024 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

पूर्व विधायक रामकिशन फौजी बवानीखेड़ा से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी अपना नामांकन दाखिल किया था। टिकट कटने के बाद वे बगावती सुर अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
एक मंच पर आए नरवाल और फाैजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन वापसी से पहले ही दिग्गजों ने रुठों की मान मनाैव्वल रंग लाने लगी है। भिवानी के बवानीखेड़ा विधानसभा में कांग्रेस के दिग्गज पूर्व विधायक रामकिशन फौजी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल का समर्थन कर दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने अपना निर्दलीय का नामांकन वापस नहीं लिया है। 
विज्ञापन


कयास ये भी है कि आज वे अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। पूर्व विधायक रामकिशन फौजी बवानीखेड़ा से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी अपना नामांकन दाखिल किया था। टिकट कटने के बाद वे बगावती सुर अपनाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हो गए थे। सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रदीप नरवाल के साथ उनका फोटो वायरल हुआ है। जिसमें फौजी द्वारा प्रदीप नरवाल को समर्थन दिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें