फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Bhiwani : नौतपा में पहली बार तपा भिवानी जिला, बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

विज्ञापन
दोपहर बाद आई तेज बारिश के बीच भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाता साइकिल सवार बच्चा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नौ तपा शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। पहली बार सोमवार को जिला तपता नजर आया। अधिकतम तापमान भी 41.3 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर शाम को हुई बूंदाबांदी से न केवल गर्मी से राहत मिली, बल्कि तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

एक मई से 23 मई तक चिलचिलाती गर्मी और बढ़ा पारा लोगों के लिए आफत बना और तापमान 46 डिग्री के पार तक पहुंचा। मगर इसके पिछले सप्ताह में दो बार हुई बारिश राहत लाई। नौ तपा होने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी नीचे आ गया था। नौ तपा के छठे दिन सोमवार को पहली दफा तेज गर्मी का अहसास हुआ। तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंचा तो लोग चिलचिलाती गर्मी में परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान भी 28.1 डिग्री तक पहुंच गया। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला। काली घटाओं और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिस कारण तापमान में काफी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें