फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Nagar Parishad election : टिकट और एनओसी लेने के लिए भागदौड़ कर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। वहीं आवेदन प्रक्रिया ने भी उनके पसीने छुटा दिए हैं। आवेदन की पेचीदा प्रक्रिया। एनओसी के लिए भावी प्रत्याशी अलग-अलग विभागों की चौखटे नाप रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे उम्मीदवार जो किसी विभाग के डिफाल्टर हैं, वे अपनी बकाया राशि, लोन राशि का भी भुगतान कर रहे हैं। नगर परिषद चुनाव के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
इन विभागों से चाहिए एनओसी
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग से एनओसी चाहिए। बिजली-पानी का बिल क्लियर होना चाहिए। इसके अलावा तीन सरकारी बैंकों से भी एनओसी चाहिए। उम्मीदवार डिफाल्टर न हो, उस पर कोई लोन बकाया न हो। अधिकतर उम्मीदवार तीन सरकारी बैंक खोजने में ही पसीना बहा रहे हैं। इसके बाद नगर परिषद से भी एनओसी चाहिए कि उम्मीदवार की तरफ कोई टैक्स बकाया न हो। नप में जेई ब्रांच से भी एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन

दो दिन में होगा फैसला, किसे मिलेगा टिकट
प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, जजपा, आप ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट नहीं किए हैं। ऐसे में दावेदार असमंजस में हैं कि प्रचार करें या नहीं वे फिलहाल हाईकमान के सामने अपने दावे मजबूत कर रहे हैं। आगामी दो दिन में सभी प्रमुख दल अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषण कर देंगे। दो दिन में उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट होने के बाद ही प्रचार और जोर पकड़ेगा। फिलहाल अफवाहों का बाजार भी गर्म है।
पहले दिन एक महिला प्रत्याशी ने किया नामांकन
नगर परिषद के चुनाव को लेकर 30 मई को प्रथम दिन एक महिला ने पार्षद पद के लिए प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया। नगर परिषद चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से नामांकन शुरू हो चुका है। नामांकन के प्रथम दिन वार्ड नंबर 13 से राजकुमार ने पार्षद पद के लिए पर्चा भरा है। यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की सुविधा के लिए एसडीएम कोर्ट में बनाए गए नामांकन कक्ष में पांच टेबल लगाई गई हैं, जिनमें एक टेबल पर चेयरपर्सन के लिए, एक टेबल महिला आरक्षित वार्डों के लिए, एक टेबल अनुसूचित जाति/महिला और दो टेबल सामान्य जाति के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए लगाई गई हैं।
भाजपा के 31 वार्डों से 135 दावेदार
भाजपा के जिला कार्यालय में 31 वार्डों के दावेदारों से आवेदन लिए गए। दो दिन की प्रक्रिया के बाद 31 वार्डों से 135 आवेदन आए। अब इनमें से मजबूत दावेदारों का चयन किया जाएगा। वहीं चुनाव प्रभारी सांसद नायब सिंह सैनी भी भिवानी पहुंचे। एक जून को पंचकूला में भाजपा हाईकमान की बैठक होगी। चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, मनीष मित्तल शिरकत करेंगे।
फॉर्म को अच्छी तरह से भरें
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने नामांकन फॉर्म को अच्छी तरह पूरा भरकर लाएं। इसके अलावा शपथपत्र नोटरी से सत्यापित होने चाहिए। नामांकन के साथ सभी जरूरी एनओसी अवश्य लगाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

-संदीप कुमार अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें