फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली पर रेलवे ने ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को मिला विस्तार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
भिवानी। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इससे होली के अवसर पर अपने घर जाने वाले यात्रियों और प्रवासी मजदूरों को राहत मिलेगी। ट्रेनों के ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और सभी निर्धारित स्टेशनों पर पहले की तरह ही ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 3 मार्च से 27 मार्च तक (08 ट्रिप) तथा भिवानी से 4 मार्च से 28 मार्च तक (08 ट्रिप) संचालित की जाएगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 4 मार्च से 25 मार्च तक (04 ट्रिप) और भिवानी से 5 मार्च से 26 मार्च तक (04 ट्रिप) चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार मार्ग में आने वाले स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें