फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को मुंढाल खुर्द के खेतों में बनाया, गोलमाल के आरोप

Sun, 14 Jan 2024 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। मुंढाल में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को मुंढाल खुर्द के खेतों में बनाया गया है। इसको लेकर जजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ईश्वर मान ने मामले की शिकायत उपायुक्त से की है। इसमें गोलमाल के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

हांसी-मुंढाल रोहतक रेलवे मार्ग चालू हो चुका है। लेकिन जींद-भिवानी मार्ग पर रेलवे लाइन के लिए ओवरब्रिज का कार्य लंबे समय से अधर में पड़ा है। जजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने उपायुक्त को शिकायत सौंपकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ईश्वर मान का आरोप है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण अधर में पड़ा है। इस कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के कारण भिवानी-जींद मुख्य मार्ग बंद होने से वाया गांव तालू से रास्ता होने से हर रोज सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ रहा है।
मान का आरोप है कि गांव मुंढाल कलां में बनने वाले रेलवे स्टेशन को रेलवे अधिकारियों की सांठगांठ से मुंढाल कलां गांव से तीन से चार किलोमीटर दूर सुखपुरा रोड पर मुंढाल खुर्द के खेतों में बना दिया है। स्टेशन का नाम मुंढाल कलां रख दिया जो कि सरासर गलत है। इस रेलवे स्टेशन से किसी भी गांव को कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि स्टेशन को सुनसान जगह पर बना दिया गया है। यह रेलवे स्टेशन मुंढाल कलां में रेलवे लाइन के साथ लगती 15 से 20 एकड़ पंचायती जमीन पर बनाया जाना प्रस्तावित था। इसके अलावा रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास गलत बना दिए है। जिनमें मानसून के समय पर पानी भरने के कारण वाहनों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मान ने लगाया रेलवे अधिकारियों पर चार करोड़ के सामान बेचने का आरोप
जजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ईश्वर मान ने रेलवे अधिकारियों पर रेल लाइन के चार करोड़ के गाटर पटरी गांव भैणी महाराजपुर में कबाडी की दुकान में बेच देने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने फर्जी फर्म बनाकर, फर्जी खाते खुलवाकर उन खातों में पांच से सात करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, और करोड़ों रुपयों की जीएसटी चोरी किया है। इस मसले पर 13 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें