फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली अवशेष को निकालने में कारगर साबित होगा राहुल का कॉटन क्रॉप पूलर

विज्ञापन
राहुल। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओबरा के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी राहुल ने कॉटन क्रॉप पूलर के नाम से ऐसा यंत्र बनाया है। इस यंत्र की मदद से फसल के अवशेष निकाले जा सकेंगे, जिससे उन्हें जलाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

राहुल ने यह यंत्र अभी केवल कपास के पौधे के अवशेष को उखाड़ने के लिए बनाया है। राहुल ने यह यंत्र छह हजार रुपये की लागत से दो महीने में तैयार किया है। विज्ञान प्रवक्ता बजरंग सिंह ने मार्गदर्शन किया।
लॉकडाउन में पिता खेत में लेकर गए तो आया यह आइडिया
कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा तो राहुल को अपने किसान पिता का हाथ बंटवाने के लिए खेत में जाना पड़ा। वहां जब पिता को फसली अवशेष को उखाड़ने के लिए पसीने-पसीने होते देखा तो उसके मन में आया कि क्यों न कोई ऐसा यंत्र बनाए जिससे यह काम आसानी से हो जाए। इसी आइडिया को ध्यान में रखकर राहुल ने अपने गुरु बजरंग सिंह के सानिध्य में इसे तैयार किया। राहुल ने बताया कि यंत्र को ऊपर से जैसे ही बंद करेंगे तो वह नीचे से खुल जाएगा और अवशेष को कवर करने के बाद उसे ऊपर से खोलते ही नीचे बंद हो जाएगा और हल्के से झटके से ही अवशेष को उखाड़ देगा।
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शन
राहुल द्वारा बनाए गए इस यंत्र को स्टेट लेवल पर इंस्पायर्ड अवॉर्ड मिला है। प्रदेश स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया है, जिसमें राहुल का नाम प्रदेश के उन आठ विद्यार्थियों में शामिल किया गया है, जो अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। राहुल की सफलता पर प्रवक्ता प्रह्लाद सिंह, प्रवक्ता बजरंग सिंह, रीतु देवी, वंदना रानी, डिंपल, बबीता, शारदा कुमारी, उमाकांत, बलवान सिंह, संजय कुमार, सतपाल, विजय कुमार, अतर सिंह सहित अन्य लोगों ने राहुल को बधाई दी है।

= राहुल के द्वारा बनाया गया कॉटन क्रॉप पूलर। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें