फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्वांचल सेवा समिति ने 40 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 14 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बैंक कॉलोनी में राम चौक स्थित आंबेडकर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्षद अजय ने शिरकत की तथा अध्यक्षता समिति के प्रधान सरबजीत ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पहली से 9वीं कक्षा तक के 40 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पार्षद अजय ने कहा कि पढ़ने में औसत बच्चे भी अच्छी संगति में रहकर सफल हो जाते हैं और अच्छे बच्चे भी कुसंगति में फंसकर बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बुरी संगत से दूर रहते हुए अपने साथी सोच-समझकर चुनने चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैरिट सिर्फ शिक्षा में ही नहीं हर क्षेत्र में होनी चाहिए। विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में भागीदारी करे, वहां अपना सर्वश्रेष्ठ दें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए दृढ़निश्चय, आत्मविश्वास, लगन और अथक परिश्रम ही चार सूत्र है। पूर्वांचल सेवा समिति के प्रधान सरबजीत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रधान सरबजीत, उपप्रधान चंद्र किशोर, सचिव, मन पटेल, सह सचिव धर्मेंद्र सिंह, उप सचिव संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें