फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट : चांग को हरा खरक बना विजेता

Mon, 14 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव रेवाड़ीखेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी, कमेटी सदस्य व अन्य। 
विज्ञापन
चांग। गांव रेवाड़ी खेड़ा स्थित ठाकुर आजाद सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में 11 दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को 9 वें दिन भी जारी रही। रणजी खिलाड़ी स्व. अमित वशिष्ठ की याद में अमित वशिष्ठ फाउंडेशन टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में चांग को हराकर खरक विजेता बना।
विज्ञापन

अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के 9वें दिन बतौर मुख्य अतिथि दयाराम पटवारी पहुंचे। जितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पहला मैच चांग और खरक के बीच हुआ। जिसमें चांग ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए। सर्वाधिक रन हैप्पी ने 44 रन और 34 रन पंकज ने बनाए। गेंदबाजी में प्रियव्रत ने 3 विकेट और 2 विकेट कैफ ने लिए।
खरक ने स्कोर का पीछा करते हुए 15 ओवर में मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन 28 गेंद में 56 रन शशीकांत फौजी ने और अजय ने 45 रन बनाए। उन्होंने बताया कि दूसरे मैच का शुभारंभ संगीत शर्मा ने किया। यह चांग और रोध की टीम के बीच हुआ। रोध ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। नकुल ने 37 रन और अशोक ने 38 रन, प्रिंस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। स्कोर का पीछा करते हुए चांग 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रवीण ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। नितिन मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नारायण पंच, बलबीर, विजय कुमार, प्रदीप फौजी, बृजपाल तंवर, दुष्यंत वशिष्ठ, दीपक परमार, संजय निमड़ी सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें