मैच के दौरान बॉल छिनने को प्रयास करती खिलाड़ी।
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में वीरवार को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबाल चैंपियनशिप का आगाज हो गया। चैंपियनशिप में नौ राज्यों की 27 टीमों ने हिस्सा ले रही हैं। पहला नॉक आउट मैच उत्तराखंड और पंजाब विश्वविद्यालय टीम के बीच खेला गया। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय विजय रहा। 20 जनवरी सुबह तक क्वालीफाई मैच खेले जाएंगे। तदोपरांत विजयी टीम के बीच सुपर लीग मैच 21 जनवरी शाम तक खेले जाएंगे।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव ऋतु सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाड़ी अच्छे अनुभवों के साथ जाए और नई पीढ़ी को प्रेरणा दें। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि निर्देशक खेल दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय मुरथल से डाॅ. बिरेंद्र हुड्डा व साउथ एशियन गेम्स हैंडबाल मेडलिस्ट संचिता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. पवन बुवानीवाला ने की।डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि युवा अवस्था में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। खेलों को धैर्य, अनुशासन, सद्भावना व खेल की भावना से खेलें। हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ी को बिंदास होना चाहिए। वह औपचारिक न बने अपितु सब कुछ भूलकर अपनी आत्मा से खेलें। छात्राओं ने योगा की झलकियां व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने शपथ ली कि वह ईमानदारी व निष्ठापूर्वक खेलेंगे। कार्यक्रम में निर्देशक खेल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से डॉ. शकुंतला बेनीवाल, हरस्वरूप कोच, विद्यानंद कोच, डॉ. सुरेश मलिक, डाॅ. अलका मित्तल प्राचार्या, डाॅ. विरेंद्र सिंह, डाॅ. रेनू आदि मौजूद रहे।