फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे जिले के पंप, वाहन चालक हुए परेशान

विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के कारण बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश स्तर पर यूनियन के फैसले को लेकर सोमवार को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रही। वाहन चालकों को तेल नहीं डाला गया, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ज्यादा जरूरत वाले लोगों ने रविवार को ही अपने वाहनों में तेल डलवा लिया था, मगर सोमवार को भी कुछ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंप संचालकों का कहना है कि एक दम से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने से पंप संचालकों को काफी घाटा हुआ है। इसके अलावा कई सालों से उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। इसके अलावा मिलावटी तेल बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं होना भी मांगों में शामिल है। सोमवार को जिले के लगभग 170 पेट्रोल पंप बंद रहे।
आपातकाल स्थिति में डाला तेल
जिन लोगों को बहुत ज्यादा इमरजेंसी थी या कोई आपातकालीन परिस्थिति थी, उनके वाहनों में तेल डाला गया। पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम ही नजर आए। आपातकालीन वाहनों में तेल डालने के लिए इक्का-दुक्का कर्मचारी ही पंपों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुई तो तैयार करेंगे आगे की रणनीति
एसोसिएशन के फैसले के अनुसार जिले के सभी पेट्रोल पंप सोमवार को पूरी तरह बंद रहे। सरकार को हमारी मांग जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो एसोसिएशन आगे की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन

- मामनचंद गुप्ता, जिला प्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें