फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू के मुख्य द्वार पर दिया धरना, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएलयू प्रशासन लंबित रिजल्ट जारी न कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सीबीएलयू प्रशासन की इस लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। यह बात इनसो राष्ट्रीय सह सचिव सचिन जताई ने पीजी रेगुलर एवं यूजी रेगुलर के रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर सीबीएलयू के मुख्य द्वार के समक्ष धरने पर कही।
विज्ञापन

इनसो छात्र नेता नितिन सैन ने कहा कि रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर इनसो द्वारा पहले भी प्रदर्शन किया गया था, तब सीबीएलयू प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन देकर टकरा दिया गया था, लेकिन विद्यार्थियों की यह मांग पूरी नहीं की गई, जिसके विरोध में इनसो को मजबूरन धरना शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट लंबित होने के कारण विद्यार्थी अगली कक्षा में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं, जिसके चलते उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है, लेकिन फिर भी सीबीएलयू प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
छात्र नेता सौरव ग्रेवाल, हल्का मीडिया प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि सीबीएलयू प्रशासन की लापरवाही एवं विद्यार्थियों के प्रति अनदेखी के विरोध में गुस्साएं इनसो पदाधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। इनसो के गुस्से को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि सात दिन में लंबित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस विद्यार्थी को किसी इमरजेंसी के चलते जल्द रिजल्ट चाहिए तो वह विद्यार्थी निजी तौर पर उनसे मिल सकता है, उसकी समस्या का हल किया जाएगा। इनसो पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि सीबीएलयू प्रशासन ने सात दिन में रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो विद्यार्थियों को साथ लेकर इनसो भूख हड़ताल करेंगी। इस अवसर पर कोमल, डिंपल, मुस्कान, नैना, राखी, हिमानी, सुशांत, नितेश भारद्वाज, आयुष वर्मा, अनमोल तिगड़ाना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें