फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमांडो भर्ती फर्जीवाड़े में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया सुरक्षागार्ड। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिटी थाना पुलिस ने पुलिस कमांडो भर्ती पेपर फर्जीवाड़े में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के अंदर फर्जी परीक्षार्थियों का बॉयोमैट्रिक मिलान कराने में मदद करता था।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाने के निरीक्षक रवींद्र कुमार को सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि नागरिक अस्पताल के आसपास केंद्रीय व हरियाणा सरकार की नौकरियों में पैसे लेकर धोखाधड़ी से पेपर लीक कराकर परीक्षा पास कराते हैं। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सिटी पुलिस थो के जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार की टीम ने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को अपोलो रोड जींद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय निवासी कंडेला जींद के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि भर्ती के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। वह परीक्षार्थियों से बॉयोमैट्रिक मिलान के लिए मदद करता था। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें