फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नया बस स्टैंड के समीप शनिवार देर शाम को प्राइवेट बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा 15 वर्षीय किशोर बाल-बाल बचा। हादसे के बाद प्राइवेट बस का चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी औद्योगिक पुलिस थाने में दी गई।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय कृष्ण इन्वर्टर बैटरी का काम करता था। देर शाम वह एक बैटरी लेकर अपनी बाइक पर 15 वर्षीय किशोर के साथ जा रहा था। जब वह बस स्टैंड के बाहर पहुंचा तो बस स्टैंड में घुस रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठा किशोर व बैटरी पास में जा गिरे और बाइक चला रहा कृष्ण बाइक सहित बस के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में कृष्ण को बस के नीचे से निकाला और जिला नागरिक अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे के बाद प्राइवेट बस का चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं पुलिस ने सड़क हादसे में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें