फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में हुई मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला कारागार में बंदी की शनिवार देर रात दो बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। वहीं, मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी होगी। फिलहाल शव का सोमवार सुबह चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव बिगोवा निवासी सतीश करीब तीन माह पहले ही हत्या के मामले में जिला कारागार भेजा गया था। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सतीश बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात दो बजे उसकी अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि शव को फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी होगी। इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें