फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी

Mon, 06 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के सभी स्कूलों में सर्दी का अवकाश चल रहा है। इसके ठीक बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई द्वारा बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेकिन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी करने का ये सुनहरा मौका है। ऐसे में विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। यह सुझाव सरकारी विद्यालय के शिक्षकों ने दिए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के फाइनल परीक्षा में बहुत कम समय बाकी है। विद्यार्थी भी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों को अभिभावकों व गुरुजनों के सहयोग की जरूरत होती है। परीक्षाओं के नजदीक आने पर विद्यार्थियों के सिर पर भी मानसिक तनाव आ जाता है। परीक्षा के समय विद्यार्थियों को कई तरह के दवाबों का सामना करना पड़ता है। परीक्षा की तैयारी से लेकर उसके परिणाम तक की चिंता विद्यार्थियों को मानसिक तनाव की और ले जाती है। ऐसे समय में अभिभावकों को भी पहले खुद तनाव मुक्त होना चाहिए। इसके बाद बच्चे की परीक्षा तैयारी में सहयोग करना चाहिए।
विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के लिए व सटीक परीक्षा तैयारी के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बवानी खेड़ा में कार्यरत गणित लेक्चरर हुनेश अग्रवाल व बायोलॉजी लेक्चरर कपिल यादव और राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल अलखपुरा में कार्यरत फिजिक्स लेक्चरर प्रवीन कुमार ने विद्यार्थियों की तैयारी हेतु सुझाव दिए। ये सुझाव विद्यार्थियों की तैयारी के लिए फायदेमंद होंगे।
विज्ञापन


अंक के बजाय ज्ञान लेने के उद्देश्य से तैयारी करें
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बवानी खेड़ा में कार्यरत गणित लेक्चरर हुनेश अग्रवाल के अनुसार विद्यार्थियों को अंक लेने के पीछे नहीं भागना चाहिए। अगर ज्ञान लेने के उद्देश्य से परीक्षा की तैयारी करेंगे तो विद्यार्थी तनाव मुक्त भी होगा और परीक्षा में अच्छे अंक भी हासिल करेगा। इसके अलावा बच्चे परीक्षा की तैयारी करने के लिए कम शोर वाले कमरे की व्यवस्था करें। जिससे पढ़ाई बाधित नहीं हो। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों की डाइट का ध्यान रखना चाहिए। एक निश्चित अंतराल पर पौष्टिक भोजन दें।

मॉडल पेपर को हल करने की आदत डालें
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बवानी खेड़ा में कार्यरत बायोलॉजी लेक्चरर कपिल यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी करने के दौरान एक विषय को कम से कम दो बार पूरा पढ़ना चाहिए। इसके बाद मॉडल पेपर को हल करने की आदत डालनी चाहिए। मॉडल पेपर हल करने से विद्यार्थियों को ये अनुमान रहता कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर विद्यार्थी मॉडल पेपर हल कर लेता है तो वह तनाव मुक्त हो जाता है। मॉडल पेपर हल करने से विद्यार्थी के अंदर आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई शुरू करें
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल अलखपुरा में कार्यरत फिजिक्स लेक्चरर प्रवीन कुमार के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के दौरान लक्ष्य जरूर निर्धारित करना चाहिए। विद्यार्थी के पास तैयारी शुरू करने से पहले टाइम टेबल जरूर हो। टाइम टेबल इस हिसाब से बनाएं जिसे आसानी से पूरा किया जा सकें। किसी भी विषय को 45 से 60 मिनट पढ़ने के बाद छोटा सा ब्रेक जरूर लें।

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी देखते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। संवाद

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी देखते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। संवाद

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी देखते प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें