फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने लगाया जिला कारागार में फंदा

Sat, 17 Feb 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिला कारागार में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में विचाराधीन बंदी ने शुक्रवार रात को फंदा लगा लिया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। वहीं जांच के लिए मजिस्ट्रेट भी पहुंची। मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर पैसे लेने के बावजूद न्यायालय में बयान पलटने का आरोप लगाया है। फिलहाल मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

कस्बा सिवानी निवासी देवेंद्र (27) पर अगस्त 2023 में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद सिवानी पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे दो सितंबर 2023 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देवेंद्र ने शुक्रवार रात को अपने बैरक में कंबल की रस्सी बनाकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
जेल प्रशासन की सूचना के बाद जेएमआईसी अनसुमन मजिस्ट्रेट जांच के लिए पहुंची। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर न्यायालय में बयान पलटने से आहत होकर युवक द्वारा जान दिए जाने के आरोप लगाया है। फिलहाल मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें