फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हालुवास के समीप हुआ सड़क हादसा, प्रवासी युवक की मौत

Sat, 17 Feb 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास हनुमान मंदिर के पास पिकअप गाड़ी की सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पिकअप गाड़ी के पीछे सवार प्रवासी युवक उछलकर नीचे गिरा और सामने वाली गाड़ी के नीचे कुचला गया। उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। गत 15 फरवरी की रात साढ़े 11 बजे गाड़ी चालक विनोद कुमार के साथ जा रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर मुक्तिधाम के समीप दादरी रोड पर सामने से एक पिकअप गाड़ी चालक सतीश उर्फ सतीश चौहान ने तेज रफ्तार से गलत साइड गाड़ी लाकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी का चालक शराब पीए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गाड़ी में संजय कुमार महता निवासी विद्यापति नगर समस्तीपुर बिहार, शंकर कुमार निवासी चकनाबादा समस्तीपुर बिहार व अजय नूना पश्चिम बंगाल बैठे थे। इनको भी चोटें आई हैं। वहीं अजय नूना पिकअप डाला में पीछे बैठा था जो टक्कर लगने के बाद नीचे गिर गया और दूसरे वाहन से कुचला गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें