फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी भिवानी तक बढ़ाने के लिए की जा रही तैयारी : धर्मबीर सिंह

Sat, 04 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को लेकर जानकारी देते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी भविष्य में भिवानी तक बढ़ाने को लेकर तकनीकी पहलुओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे भिवानी से भी वंदे भारत ट्रेन प्रमुख मेट्रो सिटीज तक जाएगी। सांसद ने इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर भी जोर दिया और कहा कि दीपावली पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि देश में बनी वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और देश की 142 करोड़ जनता को चाहिए कि छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तुओं की खरीद के समय यह ध्यान रखें कि वे देश में बनी हों। इससे न केवल देश का पैसा देश में रहेगा बल्कि टैक्स के रूप में विदेश जाने वाला पैसा भी बचा रहेगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में प्रयुक्त हथियार और कोविड वैक्सीन के उदाहरण देकर भारत की उच्च तकनीक और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
सांसद ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने से रोजगार बढ़ेगा और भारत के कारीगर दुनियाभर में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। किसानों की फसल खरीद पर उन्होंने कहा कि अत्यधिक बरसात के कारण बाजरे की फसल का रंग बदल गया है। इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से उच्च स्तर पर बातचीत की है ताकि खरीद पैमाने में आवश्यक बदलाव किया जा सके।
विज्ञापन

सांसद ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अनियमितताओं के मामले में अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही और कहा कि कुछ बाहरी लोग पोर्टल पर गलत रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। उन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा और सीईटी के परिणामों में हो रही देरी को भी लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से जल्द परिणाम जारी करने पर बातचीत की है। भाजपा सांसद ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष और सीएलपी लीडर के मुद्दे पर कहा कि यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला है लेकिन अब कांग्रेस को बिना कप्तान के चलने के बाद नया नेतृत्व मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें