फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अटल खेल वेलफेयर सोसाइटी के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते 12 पदक

Sat, 04 Oct 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित  करते  सोसायटी के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। अटल खेल वेलफेयर सोसाइटी के खिलाड़ियों ने हाल ही में करनाल और भिवानी में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 12 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। बालकिशन द्वारका ने बताया कि प्रतियोगिता में ज्योति चौहान ने अंडर-19 आयु वर्ग में पांच पदक जीते हैं। इनमें चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल हैं। ज्योति ने ये पदक पोल वॉल्ट, 100 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद और रिले रेस में जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर भिवानी में पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा करणी सेना के अध्यक्ष राहुल राणा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए 1100 रुपये की राशि भेंट की। स्वागत समारोह में बाबा जगन्नाथ, समिति प्रधान सूरत सिंह यादव, सुखवीर चौहान, संजय जांगड़ा, जगदीश प्रसाद, सुखवीर मोखरिया और मुख्य कोच विक्रम सिंह मोगली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पोल वॉल्ट में भिवानी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
अंडर-17 आयु वर्ग में गुंजन जांगड़ा ने पोल वॉल्ट और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-17 में सत्यम ने पोल वॉल्ट में प्रथम स्थान पाया।
अंडर-17 में कोमल ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 में मयंक ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान पाया।
अंडर-19 में स्वास्तिक ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 में विवेक ने ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें