फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बेटी की मौत के बारे में राजनीति न करें राजनीतिक दल : मनीषा के पिता

Sat, 23 Aug 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा की मौत के मामले में राजनीति करने वाली सियासी पार्टियों से उसके पिता संजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राजनीति न करने का आग्रह किया है। मनीषा के पैतृक गांव ढाणी लक्ष्मण में 25 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा होगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि इसमें केवल परिजन व रिश्तेदार शामिल होंगे या फिर प्रदेशभर से लोग भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

संजय ने वीडियो पोस्ट डालकर कहा है कि बेटी मनीषा की मौत के मामले में जनता और हमने हरियाणा सरकार से दो मांगें रखी थीं। पहली, सीबीआई से जांच और दूसरी एम्स दिल्ली से पोस्टमार्टम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों मांगें मान लीं। इस मामले में कभी किसी की कुछ बातें सुनता हूं तो कभी कोई कुछ कहता है। सभी राजनीतिक दलों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि मेरी बेटी की मौत पर राजनीति न करें।

सोशल मीडिया पर थम नहीं आक्रोश
मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की घोषणा के बाद भले ही भिवानी पुलिस की जांच ठंडी पड़ गई हो लेकिन इस घटना को लेकर सवाल अब फिर सुलगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर मनीषा की मौत को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं हरियाणा विधानसभा में भी विपक्ष ने सत्ता पक्ष को इसी मुद्दे पर घेरा है।
विज्ञापन


इधर, हरियाणा पुलिस अब तक मनीषा मौत मामले में भड़काऊ और भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर 34 सोशल मीडिया खाताधारकों पर कार्रवाई कर चुकी है। इनमें से एक यूट्यूबर को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की सख्ती के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग अपने पुराने बयान वापस लेते हुए सार्वजनिक माफी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें