फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उषा सरोहा बनीं जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
politcel - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सिंघानिया धर्मशाला में चल रहा जनवादी महिला समिति के दसवां राज्य सम्मेलन में रविवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें उषा सरोहा को राज्याध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हो गया।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों के 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में 30 सदस्यीय राज्य कमेटी व नौ सदस्यीय सचिव मंडल चुना गया। सम्मेलन ने सर्वसम्मति से उषा सरोहा को अध्यक्ष, सविता को महासचिव, जगमति सांगवान, शकुंतला जाखड़, रामकली को उपाध्यक्ष, अंजू, आशा को सहसचिव चुना गया। 27 से 30 दिसंबर तक मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा सरोहा ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अब हमें नई ऊर्जा के साथ जिलों पर काम करना है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढवले ने कहा कि मुल्क में वर्तमान दौर खतरनाक है। राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को उकसाया जा रहा है और राज्य व केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा, महिला अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा लामबंद होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव सविता ने पिछले तीन सालों के काम का लेखा-जोखा रखते हुए बताया की वर्तमान दौर कठिन परिस्थितियों से भरा है। इसके बावजूद महिला समिति के कार्यकर्ता सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान महिला रोजगार, महिला हिंसा के खिलाफ, मॉब लिंचिग के खिलाफ, किसान महिलाओं की स्थिति, शिक्षा-स्वास्थय और खाद्य सुरक्षा, प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर लेने के खिलाफ आदि मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए व एकमत से उन्हें पास किया गया। संगठन व संघर्ष को आगे लेकर जाने के लिए प्रतिनिधियों के समूह ने समूह चर्चाएं की गई। इस दौरान जतन नाटक केन्द्र, रोहतक ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें