फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
postmortem - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सड़क हादसे में मारे गए इलेक्ट्रिशियन का पांच घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर ही नारेबाजी की। जिसके बाद इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक के माध्यम से ही पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर महेंद्रा एजेंसी के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। मृतक की पहचान हिसार के आजाद नगर वासी करीब 35 वर्षीय संत कुमार के रूप में हुई थी। शनिवार सुबह जूई थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।
दूसरे बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम के लिए फाइल भेजी तो कोई चिकित्सक ही नहीं था। जिस डॉक्टर की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई हुई थी, उस डॉक्टर की 26 अगस्त को ट्रांसफर हो चुकी है। दूसरे चिकित्सक से परिजनों ने संपर्क साधा तो वह छुट्टी पर मिला। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सा अधिकारियों के पास फोन किए। जल्द डाक्टर आने का आश्वासन भी दिया गया मगर कोई चिकित्सक दोपहर एक बजे तक नहीं आया। हादसे में व्यक्ति की मौत और ऊपर से पोस्टमार्टम नहीं होने से परेशान परिजनों व अन्य ने इमरजेंसी में हंगामा किया। स्टाफ के साथ नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। परिजनों ने हंगामा किया तो उच्च अधिकारियों ने इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक की ही पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई। जिसके बाद पोस्टमार्टम हुए और परिजन शव लेकर हिसार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में घायल संत कुमार की मौत हुई है। दूसरे बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। यहां डॉक्टर नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई।
विज्ञापन

-राजपाल, जांच अधिकारी, जूई थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें