फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोपी काउंसलर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो (जीआईएफ) पोस्ट किए जाने के आरोपी काउंसलर जयदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार रात को जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो (जीआईएफ) डाले जाने का मामला सामने आया था। ग्रुप में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अलावा अभिभावक और विद्यालय के स्टाफ के सदस्य जुड़े हुए हैं। स्कूल के प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयसिंह यादव ने बताया कि आरोपी काउंसलर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें