फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने लोहारू, बहल व सिवानी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 30 Sep 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकालते पुलिस टीम व अर्धसैनिक बलों के जवान।
विज्ञापन
भिवानी। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने लोहारू, बहल व सिवानी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही, नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार रविवार की शाम को विधानसभा चुनाव के मध्य नजर लोहारू बहल व सिवानी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व अर्धसैनिक बल के जवानों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने नाकाबंदी कर वाहनों को चेक किया गया, उनके कागज भी चेक किए गए। इसके साथ ही संदिग्ध लगने वाली गाड़ियों को साइड में खड़ी करवाकर उसको अंदर से पूरा जांचा गया, ताकि किसी भी प्रकार के हथियार, मादक पदार्थ को पकड़ा जा सके।
उप पुलिस अधीक्षक लोहारू अशोक कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें